सीवान, अप्रैल 20 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में ग्रामीण सरकार चुनने की कवायद तेज हो गई है। एक तरफ ग्रामीण सरकार में अपनी भागादारी सुनिश्चित करने के लिए त्रि-स्तरीय पंचायत के संभावित प्रतिनिधि अपनी तैयारी कर रहे हैं, दूसरी तरफ प्रशासनिक महकमे में भी आगामी पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस बार पंचायत का नाम, जनसंख्या, वार्डों की संख्या व सीमाएं डिजिटल रूप से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जा रही हैं। वहीं, आरक्षण निर्धारण के लिए 2011 की जनगणना को ही आधार माना गया है। नई पंचायतों के पुनर्गठन में जिन ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निकायों में शामिल किया गया है, वहां प्रपत्र-1 में बदलाव किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण का गणित बदलेगा, 318 पंचायतों में सर्वे अभियान शेष क्षेत्रों में 2015 के पुर...