संभल, मई 12 -- जिले में गोकशी की घटनाओं पर पुलिस और प्रशासन की सख्ती का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो गोकशी के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2023 में जहां जिले में 21 मामले सामने आए थे, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर आठ रह गई। खास बात यह रही कि वर्ष 2025 में गोकशी का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। हालांकि वर्ष 2026 में अब तक दो मामले सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के मुताबिक जिले में गोकशी और इससे जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही सक्रिय गौकशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जिले में अब तक 2501 गौकशों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्...