रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर। जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए गुरुवार को गैस गोदामों का व्यापक निरीक्षण किया। एडीएम (प्रशासन) व नोडल अधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि जिले में कुल 40 गैस गोदाम हैं, इनमें से लगभग 75 प्रतिशत गोदामों का निरीक्षण विभिन्न प्रशासनिक टीमों के ओर से कर लिया गया है। निरीक्षण के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। जिले में गैस की बुकिंग और आपूर्ति की स्थिति पहले की तरह सामान्य है और आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। फिलहाल ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से बुकिंग की व्यवस्था बहाल कर दी गई है। प्रशासन ने गोदामों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए आठों एसडीएम की अध्यक्षता में गठित की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.