गोपालगंज, मार्च 29 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता जिले में गैस आपूर्ति को लेकर फैली आशंकाओं के बीच डीएम पवन कुमार वर्मा ने रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि किसी प्रकार की कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिले में आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के विक्रेताओं के पास कुल 13,321 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिससे आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि आईओसीएल के 26 विक्रेताओं के पास 6329 सिलेंडर, बीपीसीएल के 8 विक्रेताओं के पास 1520 सिलेंडर और एचपीसीएल के 12 विक्रेताओं के पास 5472 सिलेंडर उपलब्ध हैं। डीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया जा रहा है। निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही लोगों की शिकाय...