सीवान, मार्च 15 -- - सर्वर पर अधिक लोड के कारण बुकिंग प्रक्रिया धीमी होने से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी - जिले में तीन कंपनियों की सभी 48 एजेंसियों के गोदामों में पर्याप्त गैस सिलेंडर सीवान, हिप्र। जिले में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला आपूर्ति कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पिछले दिनों जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने सभी गैस एजेंसियों की जांच की। जांच में पाया गया कि जिले की तीनों कंपनियों की सभी 48 एजेंसियों के गोदामों में पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। ओएमसी के निर्देशानुसार गैस की बुकिंग 25 दिन के अंतराल पर की जा रही है और बुकिंग के बाद डीएसी मिलने पर ही सिलेंडर दिया जाता है। सर्वर पर अधिक लोड के कारण बुकिंग प...