बांका, मार्च 30 -- बांका। एक संवाददाता जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देश पर बांका जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में आम लोगों को एलपीजी गैस वितरण में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बांका द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है। वहीं जिला नियंत्रण कक्ष में लगातार गैस वितरण से संबंधित समस्याओं को सुना जा रहा है और उनका त्वरित निष्पादन भी किया जा रहा है। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिन एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसका सफलतापूर्वक समाधान कर दिया गया है। गैस वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि 11 गैस एजेंसियों पर सघन छापेमारी की गई। इसके अतिरिक्त 42 अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.