बक्सर, अप्रैल 9 -- पेज तीन के लिए ---- सतर्क 29 हजार 729 से अधिक सिलेंडर की डिलेवरी लंबित है अंतिम डिलेवरी के 25 दिन बाद ही नई बुकिंग करा सकेंगे बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अब तक 13 मार्च से 8 अप्रैल तक कुल 1 लाख 23 हजार 737 गैस सिलेंडर का वितरण किया जा चुका है। जबकि 8 अप्रैल तक एजेंसियों के पास 2907 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। आंकड़ों के अनुसार जिले में प्रतिदिन औसतन 6,419 सिलेंडर की मांग है। जबकि आपूर्ति 5,734 सिलेंडर की हो रही है। इस कारण 29,729 रिफिल बुकिंग अभी भी डिलेवरी के लिए लंबित हैं। जिससे लगभग 5 दिनों का बैकलॉग बन गया है। इस आशय की जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी राज कुमार ने दी। बताया कि गैस वितरण व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.