जिले में गैस, पेट्रोल-डीजल की हो रही है नियमित आपूर्ति
भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर। भागलपुर में गैस एवं पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, बल्कि नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। होम डिलीवरी के माध्यम से ग्राहकों को गैस का वितरण एजेंसियों के द्वारा किया जा रहा है। बुकिंग की अपेक्षा ज्यादा संख्या में गैस सिलेंडर की डिलीवरी दी जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गैस, डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित है। जिसका दूरभाष संख्या 0641 2402871 है। गैस, डीजल, पेट्रोल से संबंधित कोई भी सूचना है या शिकायत इस नंबर पर दी जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.