हाजीपुर, अप्रैल 15 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में रबी की मुख्य फसल गेहूं समेत मक्के की खेती में लागत बढ़ने और कृषि कार्य के लिए मजदूरों की कमी को देखते हुए तेलहन की खेती का दायरा बढ़ा है। हालांकि कुछ प्रखंडों के कृषि योग्य भूमि में जलजमाव की समस्या के कारण भी नगदी फसल को किसानों ने अपनाया है। जिले में जलजमाव, घोड़पड़ास से किसान तवाह हैं। किसानों का कहना है कि जलजमाव से फसल बुआई करने के काफी विलंब के कारण तेलहन फसल समेत रबी की अन्य फसलें नहीं लगा पाते हैं। दूसरी ओर मौसम परिवर्तन के कारण मौसम की बेरुखी से असमय बारिश, सूखा और सिंचाई के लिए साधनों का अभाव मुख्य कारण बताया गया है। यह भी पढ़ें- जलवायु परिवर्तन से तेलहन की उपज व गुणवत्ता में कमी इस बार तेलहन फसलों की खेती का दायरा पिछले वर्षों की तुलना में काफी बढ़ गया है, जिसका मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.