नवादा, अप्रैल 5 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। धान क्रय की तर्ज पर नवादा जिले में पहली अप्रैल से गेहूं क्रय शुरू हो गया है। पहले दिन औपचारिक रूप से महज चार किसानों से 25 क्विंटल गेहूं की सांकेतिक खरीदारी की गयी। हालांकि इसके बाद से शनिवार तक खरीदारी में रफ्तार नहीं आ सकी है। इधर, सरकारी स्तर पर किसानों से गेहूं की खरीद को लेकर विभाग पूरी तरह से तैयार है। सहकारिता विभाग द्वारा जिले को गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस वर्ष मात्र 337 मिट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है। जिले की समितियों का चयन गेहूं क्रय के लिए कर लिया गया है। लेकिन खरीदारी को कितनी गति मिल पाती है, यह एक चुनौती बनी हुई है क्योंकि सामान्यत: बाजार में गेहूं का भाव सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य से हमेशा अधिक ही रहता है। पहली अप्रैल से शुरू हो कर...