अमरोहा, फरवरी 23 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में किसानों का गेहूं खरीदने को 32 खरीद केंद्र स्थापित किए जाने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। फिलहाल 26 केंद्रों को अनुमोदन मिल चुका है। जिले में 17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कंतल की दर से किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। किसानों को गेहूं बिक्री को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए उन्हें खतौनी की नकल भी लगानी होगी। किसानों को ऑनलाइन बैंक में सीधे भुगतान किया जाएगा। किसानों की गेहूं की फसल तैयार होने से पहले ही शासन के निर्देश पर किसानों का गेहूं खरीदने की तैयारी जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। इसके लिए खरीद करने वाले विभागों की ओर से जिले में खरीद केंद्रों की स्थापना किए जाने के साथ ही कांटे, बांट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.