मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनगर जनपद के किसानों के लिए अच्छी खबर है। रबी विपणन सीजन वर्ष 2026-27 के लिए सरकारी खरीद प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। इस बार जिले के सभी चार तहसील क्षेत्रों में गेहूं खरीद के लिए 40 क्रय केन्द्र खोले गए हैं। खास बात यह है कि इस बार गेहूं का रेट प्रति कुंतल 2585 रुपये घोषित किया है जो कि गत वर्ष से 160 रुपये प्रति कुंतल अधिक है।इस वर्ष गेहूं खरीद के लिए जिले के चारों तहसीलों के आठ ब्लॉकों में अलग-अलग एजेंसियों ने क्रय केन्द्र खोले हैं। इनमें खाद्य विभाग की 11, पीसीएफ के 19, पीसीयू के आठ और भारतीय खाद्य निगम के दो सहित 40 गेहूं खरीद केन्द्र बनाए गए हैं। पिछले साल गेहूं का रेट प्रति कुंतल 2425 रुपये कुंतल था जबकि पिछले साल करीब 28921.50 कुंतल गेहूं की खरीद हुई थी। हालांकि इस बार अभी तक शासन से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.