चंदौली, मार्च 31 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में गेहूं खरीद सोमवार से शुरू हो गई। इसके लिए 67 क्रय केंद्र बनाए गए है। जिला विपणन विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। बोरा, तौल मशीन, किसानों को बैठने सहित अन्य इंतजाम पूरे कर लिए गए है। वहीं किसान अपना पंजीकरण कराने में जुटे हैं। जबकि पहले दिन किसी भी केंद्र पर बोहनी नहीं हुई। केंद्र प्रभारियों को किसानों के आने का इंतजार है।विभाग का कहना है कि अभी फसल पूरी तरह से पकी नहीं है। जिससे कटाई और मड़ाई का काम शुरू नहीं हो पाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह से किसान केंद्रों पर पहुंचने लगेंगे। 15 जून तक खरीद का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि अभी शासन से जिले को खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है।शहाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, विपणन शाखा केंद्र पर वर्ष 2026-27 की गेहूं खरीद को लेकर सभी ...