जिले में गेहूं खरीद का 98 फीसदी लक्ष्य हुआ हासिल
हाथरस, मई 29 -- जिले में गेहूं खरीद का 98 फीसदी लक्ष्य हुआ हासिल -(A) - 1.5 लाख लक्ष्य के सापेक्ष 1.47 लाख क्विंटल गेहूं की हुई खरीद हाथरस, संवाददाता। जिले में गेहूं की सरकारी खरीद का करीब 98 फीसदी लक्ष्य पूरा हो गया है। जल्द ही शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो जाएगा। मानकों में छूट मिलने के बाद से खरीद में तेजी आई है।
किसानों की स्थिति जिले के किसान रबी के सीजन में प्रमुख रूप से गेहूं की फसल का उत्पादन करते हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जिले में करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं का उत्पादन किया गया था। फसल पकने के समय हुई बेमौसम बारिश से गेहूं की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा था। इससे शुरूआती दौर में जिले में गेहूं की सरकारी खरीद की रफ्तार सुस्त रही। मानकों में छूट मिलने के बाद से गेहूं खरीद में तेजी आई है। सरकार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.