मथुरा, अप्रैल 21 -- जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य तय, 46,500 मीट्रिक टन होगी खरीद मथुरा। जिले में इस वर्ष गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 46,500 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यहां गेहूं खरीद प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू हो कर 15 जून तक जारी रहेगी। इसके लिए सरकार ने इस वर्ष 2585 रुपए प्रति कुंतल एमएसपी तय की है।जिले में अब तक कुल 4,586.87 मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 9.86 प्रतिशत है। विगत वित्तीय वर्ष में भी 46,500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो सकी थी। इसी के आधार पर यह लक्ष्य तय किया गया है। यहां छह संस्थाओं के कुल 88 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 80 क्रय केंद्रों पर 917 किसानों से गेहूं की खरीद शुरु हो चुकी है। शेष आठ केंद्रों पर अभी भी गेहूं खरीद का खाता नहीं खुल सका है। इन केन्द...