फतेहपुर, जून 9 -- फतेहपुर, संवाददाता। ज्येष्ठ मास के पांचवें बुढ़वा मंगल पर मंगलवार को पूरे जिले में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शहर से लेकर कस्बों तक बजरंग बली के जयघोष जयघोष गूंजते रहे। विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक कार्यक्रमों, भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ तथा भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने बजरंगबली को सिंदूर, चोला और प्रसाद अर्पित कर दर्शन-पूजन किया। कई स्थानों पर अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड और भजन संध्या का आयोजन हुआ, जहां कलाकारों और भजन मंडलियों ने भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया。 यह भी पढ़ें- छठे बड़े मंगल को भी हुए भंडारे, वितरित किया गय...