जिले में गहराता जा रहा बिजली संकट, शहर से लेकर गांव तक हाहाकार
चंदौली, मई 24 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। भीषण गर्मी के चलते बिजली ने भी लोगों का साथ छोड़ दिया है। इसी के साथ पेयजल संकट भी गहरा गया है। हाल यह है कि रात में तो एक घंटे भी बिजली की सुविधा नहीं मिल पा रही है। हर आधे घंटे पर कटौती ने लोगों की रात की नींद गायब कर दी है। रात करवटें बदलकर और रतजगा कर बिताने को ग्रामीण उपभोक्ता विवश है।कटौती को लेकर जनप्रतिनिधि भी जागे हैं। भाजपा नेता अरिवंद पांडेय ने एमडी से मुलाकात की है। वहीं विधायक कैलाश आचार्य ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समाधान करने को कहा है। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश चहनियां क्षेत्र में तो लोग घरों के बाहर बैठकर रात बीता रहे हैं। लगातार कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से अब तक कोई ठोस उपाय बिजली विभाग नहीं ढूंढ पाया है। जिससे पेजयल का संकट भी गंभीर हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.