नवादा, अप्रैल 4 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले में इस वर्ष गर्मी ने दस्तक देते ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अभी अप्रैल माह की शुरुआत ही है यानी गर्मी ने दस्तक ही दिया है और जिले के भूगर्भ जल स्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। स्थिति यह है कि जिले के अधिकांश प्रखंडों में सरकारी और निजी चापाकल अब हवा उगलने लगे हैं, जिससे आम जनजीवन त्रस्त हो गया है। हालांकि अभी गर्मी ठीक से तपना भी शुरू नहीं हुआ है। जिले की पांच प्रमुख नदियां खुरी, सकरी, धनार्जय, तिलैया और ढाढर पूरी तरह सूख चुकी हैं। नदियों के सूखने का सीधा असर आसपास के इलाकों के वाटर टेबल पर पड़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष औसतन जल स्तर में 18 से 20 फीट तक की गिरावट आई है। कौआकोल और रजौली जैसे पहाड़ी इलाकों में तो स्थिति और भी भयावह है, जहां पानी के लिए लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.