बांका, मई 17 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी का व्यापक असर अब आम जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखी गई, जबकि बाजारों और चौक-चौराहों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। इस दौरान आर्द्रता 65 प्रतिशत पहुंचने से उमस और अधिक बढ़ गई। जबकि गर्मी का असर सबसे ज्यादा बच्चों, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग पर देखा जा रहा है। दोपहर के समय लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे। शहर के अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में सिरदर्द, उल्टी, बुखार, डिहाइड्रेशन और कमजो...