औरंगाबाद, मई 19 -- जिले में गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। मंगलवार को तापमान 44 डिग्री से ज्यादा रहा और इसकी वजह से काफी संख्या में लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। सदर अस्पताल में मंगलवार को पांच सौ से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव होने की वजह से भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 15 मई को सदर अस्पताल में 474, 16 मई को 324 और 18 मई को 602 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें से 60 प्रतिशत ऐसे मरीज हैं जो गर्मी की वजह से बीमार पड़े थे। इसमें काफी संख्या में लोगों को लूज मोशन, बुखार, चक्कर आना, ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने आदि समस्याएं थीं। हीट वेव का मामूली असर लोगों पर दिख रहा है। गर्मी बढ़ने के बाद सदर अस्पताल पहुंचने वाले लोग काफी परेशानी महसूस करते देखे जा रहे हैं। काफी मरीज ओपीडी ...