जिले में गरमा सीजन में 4150 हेक्टेयर में होगी मूंग की खेती
गोपालगंज, मार्च 17 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गरमा मौसम में दलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने मूंग और उड़द की खेती का लक्ष्य तय कर दिया है। जिले में किसानों के बीच कुल 1065 क्विंटल अनुदानित बीज का वितरण किया जाएगा। इसके तहत 4150 हेक्टेयर में मूंग तथा 1175 हेक्टेयर में उड़द की खेती कराने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विभाग के अनुसार किसानों को बीज पर अनुदान भी दिया जाएगा। मूंग के बीज की कीमत 138 रुपए प्रति किलो और उड़द की 141 रुपए प्रति किलो तय की गई है। इसमें मूंग के बीज पर 112 रुपए प्रति किलो तथा उड़द के बीज पर 100 रुपए प्रति किलो की दर से अनुदान मिलेगा। बीज लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन के बाद चयनित किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.