जिले में गन्ना उत्पादन को लेकर डिजिटल सर्वेक्षण शुरू
भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में गन्ना उद्योग विभाग के अंतर्गत डिजिटल गन्ना सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है। गन्ना उत्पादक प्रखंड पीरपैंती, नाथनगर, सुल्तानगंज व शाहकुंड में गन्ना उत्पादक किसानों को सरकारी योजना का लाभ देने के उद्देश्य से यह सर्वेक्षण हो रहा है। विभाग के सहायक निदेशक संदीप कुमार के अनुसार जिले में गन्ने के वास्तविक रकबे का वैज्ञानिक आकलन किया जा रहा है। किसानों का डिजिटल पंजीकरण सुनिश्चित कर उन्हें बीज, अनुदान एवं विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। गन्ना क्षेत्रफल के सही अभिलेखीकरण के लिए डिजिटल एवं जीपीएस आधारित सर्वेक्षण प्रणाली का उपयोग कर कृषि एवं गन्ना विकास कार्यों में तेजी से बढ़ाया जा रहा है। सर्वेक्षण के दौरान विभागीय कर्मियों द्वारा खेतों का स्थल निरीक्षण कर गन्ने के वास्तविक रकबे का मापन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.