खगडि़या, अगस्त 14 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले में गंगा व गंडक नदियों में उफान जारी है। वही कोसी व बागमती के जलस्तर में चौथे दिन भी कमी दर्ज की गई। हालांकि कोसी व बागमती नदियां फिलहाल खतरे के निशान से ऊपर हैं। जिले के बेलदौर प्रखंड के बलैठा व चौथम के खरैता गांव पर बागमती नदी के कटाव का खतरा बरकरार है। गंगा व गंडक1के जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाके में लगी फसलें डूबने लगी है। वही जल संसाधन विभाग ने तटबंध की निगरानी बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- जिले में गंगा व गंडक नदियों में उफान, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...