जिले में गंगा व गंडक नदियों में उफान, कोसी व बागमती के जलस्तर में आई कमी
खगडि़या, अगस्त 15 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में गंगा व गंडक नदियों में उफान जारी है। वही कोसी व बागमती के जलस्तर में कमी बतायी गई। बेलदौर प्रखंड के बबलैठा व चौथम के खरैता गांव पर बढ़ा बागमती नदी के कटाव का खतरा बना हुआ है। जल संसाधन विभाग ने गंगा व गंडक के जलस्तर में वृद्धि के बाद तटबंध की निगरानी बढ़ा दी है। दूसरी ओर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से दियारा इलाके में लगी सैकड़ों एक़ड़ फसल डूब गई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर देख तटीय इलाके के लोगों के बीच दहशत का माहौल बढ़ता जा रहा है। बाढ़ का पानी में मक्का एवं सब्जी की फसलेंं भी डूब रही हैं। गोगरी प्रखंड के इमादपुर, लतामबारी, बोरना आदि इलाके के निचले क्षेत्र में पानी फैलने से फसल डूब गई है। वही इटहरी पंचायत के भूरिया, कटघरा, आश्रम और रामपुर के रामपुर आदि गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.