जिले में गंगा व गंडक के जलस्तर में उफान जारी, बाढ़ को लेकर दहशत में लोग
खगडि़या, अगस्त 21 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में गंगा व गंडक के जलस्तर में उफान जारी है। बढ़ते जलस्तर देख लोग बाढ़ को लेकर दहशत में हैं। वही दियारा इलाके में गंगा व गंडक नदी का पानी चढ़ने लगा है। जलस्तर में वृद्धि से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। दूसरी ओर कोसी व बागमती का जलस्तर लगातार घटने से लोगों में राहत है। इधर जल संसाधन विभाग ने गंगा व गंडक तटबंध की निगरानी बढ़ा दी है। गंगा में उफान से जिले के परबत्ता प्रखंड अन्तर्गत जीएन बांध पर बाढ़ के पानी का दबाव बढ़ने लगा है। इधर प्रखंड का कई गांव बाढ़ के पानी से घिरने लगा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गंगा बाया नदी में उफान, तटीय इलाके में फैला पानी गंगा के जलस्तर में तेज गति से वृद्धि के कारण जीएन बांध के बाहर बसे गांवों के आसपास बाढ़ का पानी का दवाब देखा जा रहा है। अगर इस तरह गंगा के जल स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.