जिले में गंगा, गंडक, कोसी व बागमती सहित चारों नदियां उफान पर
खगडि़या, सितम्बर 5 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में बागमती, गंगा, कोसी व गंडक सहित चारों नदियों शुक्रवार को उफान पर रही। गुरुवार को कोसी नदी स्थिर रही। शुक्रवार को गंगा में 18, गंडक में 16, कोसी में पांच व बागमती में तीन सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। वही गुरुवार को कोसी नदी का जलस्तर तीसरे दिन स्थिर रहा था। गंगा व बूढ़ी गंडक में 21-21 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई थी। बागमती में मामूली छह सेंटीमीटर की वृद्धि हुई थी। इससे पहले गत बुधवार को बागमती में चार, गंगा व गंडक में 12-12 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई थी। जिले में गंगा 69, बूढ़ी गंडक एक मीटर 42 सेंटीमीटर, कोसी एक मीटर 28 सेंटीमीटर तथा बागमती दो मीटर चार सेंटीमीटर खतरे के निशान से फिलहाल ऊपर बह रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: कोसी ने तोड़ा इस साल का रिकॉर्ड, खत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.