जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास : उपायुक्त
देवघर, अगस्त 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार की देर शाम शिवलोक परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा एवं अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर डीसी ने बताया कि मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा 28 से 30 अगस्त, 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित फिट इंडिया अभियान के तहत इस वर्ष का मुख्य विषय खेलेगा भारत, जीतेगा भारत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.