मधेपुरा, जून 3 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आत्मा योजना के अंतर्गत संचालित राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान के तहत मधेपुरा जिले में जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक बनाना है। इसके अलावा पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना भी है।प्रखंड कृषि कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन मौके पर किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और कृषि लागत में कमी लाने के उपायों की जानकारी दी गयी। अभियान के अंतर्गत किसान संवाद, खेत प्रदर्शन, तकनीकी प्रशिक्षण और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।जिला यह भी पढ़ें- खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक कृषि पदाधिकारी सह प...