खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में खुले तीन नए डिग्री कॉलेजों में इस सत्र से पढ़ाई शुरू के लिए नामांकन शुरू कर दिया गया है। जी हां, सरकार की हर प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की योजना के तहत खगड़िया में डिग्री कॉलेज विहिन प्रखंड मानसी, बेलदौर व चौथम में इस सत्र से स्नातक स्तर तक की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत मंुगेर विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया के तहत जिले के तीनों नए डिग्री सहित कुल आठ कॉलेजों में स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए स्टूडेंटस की पहली सूची जारी कर दी है। जिसके तहत नामांकन चल रहा है। इधर इससे पहले ही मंुगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए स्थापित किए गए डिग्री कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्य से लेकर शिक्षकेत्तर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दिया है। फिलहाल संबंधित प्रखंडों में चिह्नित इंटर स्कूल ...