सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- सीतामढ़ी। जिले में मछली कारोबार को आधुनिक रूप देने और आम लोगों को ताजी व गुणवत्तापूर्ण मछलियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से "फ्रेश कैच" आउटलेट खोलने की तैयारी तेज कर दी गई है। इन आउटलेट्स के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और ताजा मछली एक ही स्थान पर आसानी से मिल सकेगी। यह मछली पसंद लोगों के लिए अच्छी खबर है। वर्तमान में शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों के किनारे अस्थायी मछली बाजार लगते हैं। जहां साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। खुले में मछली बिकने से स्वच्छता मानकों का पालन नहीं हो पाता और ग्राहकों को भी कई बार ताजी मछली नहीं मिल पाती। इसी समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने यह पहल की है। 15 गुणा 15 फीट जगह की जरूरत : विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले के शहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.