गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले में 15 अतिरिक्त नए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) खोले जाएंगे। इन बीपीएचयू से समुदाय को गुणवत्तापूर्ण सेवा मिलेगी। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने गुरुवार को सहजनवा सीएचसी का दौरा कर बीपीएचयू के लिए संभावित स्थान का मुआयना किया है। उन्होंने पहले से क्रियाशील पाली बीपीएचयू का निरीक्षण भी किया। इस दौरान चेयरमैन प्रभाकर दूबे ने भी मौके पर पहुंच कर सीएमओ के साथ स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। जिले में पहले से चार बीपीएचयू स्थापित और क्रियाशील हैं।सीएमओ ने बताया कि जिले में प्रत्येक बीपीएचयू 2500 वर्गमीटर का बनेगा। यह तीन भागों में होगा-बीपीएमयू, एचएमआईएस और पैथालॉजी पार्ट। बीपीएमयू में एनएचएम के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एक साथ बैठेंगे, वहीं एचएमआईएस विंग के जरिये बीमारियों की निगरानी व रिपोर्टिंग होगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.