श्रावस्ती, मई 12 -- श्रावस्ती। जिले में पांच एग्रीजंक्शन केंद्र खोले जाएंगे। इससे कृषि स्नातकों को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। उप कृषि निदेशक सुरेश चन्द्र चौधरी ने बताया कि जिले में प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत जिले में पांच एग्रीजंक्शन केंद्र खोलने का लक्ष्य मिला है। इस योजना में आवेदन के लिए कृषि स्नातक एवं कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक पात्र होंगे। आवेदकों का चयन जिला स्तरीय समिति की ओर से आवेदन पत्रों की जांच के बाद किया जाएगा। इसके लिए आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओं को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। यह भी पढ़ें- मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन योजना के लिए आवेदन शुरू आवेदक अपने ही विकास खण्ड में आवेदन कर सकेंगे। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार होंगे। लोग विभागीय ...