सराईकेला, दिसम्बर 16 -- खरसावां,संवाददाता। खरसावां लैम्पस के प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र में सरकारी स्तर पर धान की खरीदी शुरू कर दी गई है। सोमवार को खरसावां लैम्पस में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुम्हार, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, जिप सदस्य कालीचरण बानरा और सावित्री बानरा ने संयुक्त रूप से किया। खरसावां धान खरीदी केंद्र में प्रखंड क्षेत्र से 20 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को धान बेचने के 48 घंटे के अंदर एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार कदम उठा रही है। किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.