गोपालगंज, जून 8 -- गोपालगंज।कृषि विभाग द्वारा सोमवार को जिले में खरीफ महाअभियान का आगाज किया गया। इसको लेकर शहर के आंबेडकर भवन में सोमवार को जिलास्तरीय शारदीय सह खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला व प्रखंड कृषि विभाग के पदाधिकारियों,कर्मियों और पंचायतों से आए चयनित प्रगतिशील किसानों को खरीफ सीजन में संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी। आधुनिक खेती, उन्नत बीज, फसल प्रबंधन की जानकारी दी गयी। विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन पर प्रकाश डाला गया। कृषि यांत्रिकरण व ड्रोन के उपयोग के बारे में बताया गया। उद्यानिक फसलों की खेती व उद्यान विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। विभिन्न तकनीकी से धान और मोटे अनाज की खेती के बारे में बताया गया। संबंधित फसलों पर तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। बीज उत्पादन व बीज विश...