मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने जिले के सभी प्रखंडों के कृषि अधिकारियों के साथ गुरुवार को ऑनलाइन बैठक की। इसमें उन्होंने जिले में खरीफ सीजन के पहले उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा की। कृषि रसायन विभाग के अधिकारियों ने जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि खरीफ सीजन के दौरान उर्वरकों में यूरिया की विशेष जरूरत होती है। इसलिए पहले से ही जिले में यूरिया का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है। अन्य उर्वरकों की भी कमी नहीं होगी।पूछे जाने पर डीएओ ने बताया कि जिले में फिलहाल यूरिया 85 सौ एमटी, डीएपी छह हजार एमटी, एनपीके नौ हजार एमटी और एमओपी भी किसानों की जरूरत के अनुसार स्टॉक कर रखा गया है। आनेवाले दिनों में किसानों को खरीफ सीजन के दौरान किसी तरह की परेशानी ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.