जिले में खराब जलमीनार जल्द होंगे दुरुस्त
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीसी राजीव रंजन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक हुई। इसमें पेयजल योजनाओं, खराब जलमीनारों, घर-घर नल कनेक्शन और ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा की गई। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान डीसी ने बागबेड़ा सहित अन्य ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का काम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा योजनाओं की प्रगति की निगरानी के लिए हर सप्ताह बैठक करने को कहा गया। डीसी ने खराब पड़े जलमीनारों को ठीक कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। सबर टोला, अनुसूचित जनजाति और आदिम जनजाति बहुल क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर डीसी ने दिया। यह भी पढ़ें- खराब जलमीनारों को जल्द दुरुस्त करने का डीसी ने निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.