हाजीपुर, जून 18 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि खरीफ महाभियान के तहत खरीफ फसलों के लिए सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर कृषि विभाग सजग है। गुरूवार से जिले में क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन उर्वरक बुकिंग एवं वितरण प्रणाली लागू हो गई है। यह व्यवस्था किसानों को पारदर्शी, सुगम एवं आवश्यकता आधारित उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के मार्ग दर्शन में किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं तकनीकी आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। यह भी पढ़ें- जिले में क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन उर्वरक बुकिंग व वितरण शुरूनई प्रणाली का क्रियान्वयन दिशा-निर्देश के अनुसार गुरुवार से जिले में फर्टिलाइजर सेल्स एप्लीकेशन सिस्टम के माध्यम से क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन उर्वरक बुकिंग एवं व...