औरंगाबाद, जनवरी 5 -- जिले में 8 जनवरी तक घना कोहरा और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप और सुबह-शाम तेज कोहरे के कारण वाहन चलाते समय लोगों को सावधानी बरतनी होगी। जिले के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में ठंड से प्रभावित लोगों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने जनता से घर से अनावश्यक बाहर न निकलने और विशेष रूप से वृद्ध, बच्चे और बीमार व्यक्तियों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। स्कूलों को भी कोहरे और ठंड के कारण बंद कर दिया गया है। स्थानीय बाजारों और ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर स्पष्ट दिख रहा है और लोग अलाव और हीटर का इस्तेमाल कर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। कोहरे के कारण सुबह के समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.