दुमका, दिसम्बर 19 -- दुमका। दुमका जिले में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से आम नागरिकों को काफी समस्या हुई। इसके कारण वाहन चालकों और विद्यालय जाने वाले बच्चों और छात्रों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को रास्ता देखना मुश्किल हो गया। एनएच हाईवे में भी आवागमन बहुत कम दिखाई दिया। कोहरे के कारण जिले के कई हिस्सों में आवागमन प्रभावित हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.