महाराजगंज, सितम्बर 3 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम(कोटपा) 2003 लागू हो गया है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों अस्पताल, बस स्टैंड, चौराहा, होटल, रेस्तरां और आफिस आदि पर धूम्रपान करना निषेध है। इसका पालन नही करने वालों पर कार्रवाई तय है।

कोटपा का कड़ाई से पालन शासन ने प्रदेश में कोटपा लागू कराने का सख्त आदेश दिया है। एक सर्वे में मुताबिक उत्तर प्रदेश में 35.5 फीसदी वयस्क किसी न किसी रूप में तम्बाकू उत्पादों का सेवन कर रहे हैं। इससे कैंसर और हृदय रोग गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। शासन ने लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए कोटपा सख्ती का पालन कराने का आदेश दिया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभग अन्य विभाग से समन्यव स्थापित कर लोगों को तम्बाकू और सिगरेट के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों को बताकर सेवन न...