बिजनौर, अप्रैल 1 -- बिजनौर। सीडीओ रणविजय सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग द्वारा मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत साधना सप्ताह के दौरान सभी विभागों द्वारा अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह (2 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026) के आयोजन के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विदुर सभागार कलेक्ट्रट बिजनौर में बैठक में उन्होंने सभी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्देशित उपदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए अपने अधीनस्थ तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शत प्रतिशत रूप से प्रशिक्षण उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं। मुख्य विकास अधिकारी ने बे...