सीवान, मई 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आइसा जिला कमिटी की भाकपा माले कार्यालय पर शनिवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव अनीश कुशवाहा ने कहा कि देश में लगातार पेपर लीक हो रहा है।

पेपर लीक का असर पेपर लीक होने का मतलब छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना, उनके भविष्य को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही है लेकिन अभी तक केन्द्रीय शिक्षा मंत्री इस विषय पर चुप्पी साधे बैठे हैं।

नई शिक्षा नीति का प्रभाव लगातार कार्पोरेट परस्त नई शिक्षा नीति 2020 के लागू होने को पांच साल बीत चुके है। इसके क्रूर परिणाम के रूप में देश भर में सरकारी विश्वविद्यालय, कॉलेजों व स्कूलों पर ताले लगाने व लोन पर संचालित करने जैसी जनविरोधी फरमान सबके सामने है। इसके खिलाफ भी आइसा देशव्यापी आंदोलन कर रही है।

हस्ताक्...