गुमला, अप्रैल 29 -- घाघरा प्रतिनिधि। जिले में कृषि को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू की है। बुधवार को डीसी दिलेश्वर महत्तो ने लगभग सात घंटे तक विभिन्न जलाशयों और उनसे जुड़े नहर का निरीक्षण कर सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए। क्षेत्र भ्रमण का उद्देश्य उपलब्ध जल संसाधनों का समुचित उपयोग,उनकी मरम्मत और किसानों तक निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करना था।निरीक्षण की शुरुआत कतरी जलाशय से हुई। यहां डीसी ने नहरों और डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम का जायजा लेते हुए पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जल का प्रवाह खेतों तक सुचारू रूप से पहुंचे, ताकि रबी सहित सभी फसली चक्र में किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल सके। उन्होंने सोलर लिफ्ट इरिगेशन,सोलर पंप और किसान समृद्धि योजना के तहत इच्छुक किसानों को सिंचाई...