पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के स्वास्थ्य विभाग अर्न्तगत राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल स्थित कुष्ठ रोग निवारण केन्द्र के माध्यम से नियमित रूप से चल रहे रोगी खोज कार्यक्रम के तहत मई माह में कुल 35 नए कुष्ठ रोगी की पहचान की गई है। इन नए रोगी में 11 पीबी और 24 एमबी के रोगी हैं। इन रोगी के खोज के साथ सभी का उपचार शुरु हो गया है। जिला कुष्ठ विभाग की ओर से जिले के सभी प्रखंड अस्पताल स्तर पर कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अर्न्तगत इस खोज कार्यक्रम और उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। इसी अभियान के तहत अभी जिले में कुल 364 रोगी का उपचार चल रहा है। इन रोगियों में 94 पीबी और 270 एमबी रोगी शामिल है। कुष्ठ विभाग के फिजियोथेरेपिस्ट पिंटु कुमार बताते हैं कि कुष्ठ विभाग अर्न्तगत रोगी की खोज और उपचार की दिशा में नियमित...