सीवान, जून 5 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि । अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि जिले के कुल 160 सरकारी एवं निजी अस्पतालों को फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इनमें चार सरकारी अस्पताल तथा 156 निजी एवं ग्रामीण अस्पताल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल को भी फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र दिया गया है। जब इमरजेंसी वार्ड में लगे पुराने अग्निशामक यंत्रों और उनकी रिफिलिंग की स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हाल के वर्षों में देश के विभिन्न अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- कहीं एक्सपायर अग्निशा...