चंदौली, अप्रैल 26 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में गठित टीम ने शनिवार को कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान तीन कीटनाशक विक्रेताओं स्टॉक का बिक्री और वितरण रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया। वहीं एक्सपायरी कॉर्नर नहीं बनाया गया था। टीम ने कुल छह कीटनाशी नमूने इकठ्ठे किए। वहीं अभिलेख अपूर्ण मिलने पर तीन कीटनाशक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस कार्रवाई से कीटनाशक दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि अपर मुख्य सचिव कृषि के आदेश और डीएम चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर जिले में कीटनाशी निरीक्षकों की दो टीमें गठित की गई थीं। इसमें उप कृषि निदेशक, सहायक निदेशक मत्स्य अधिकारी, जिला कृषि एवं कृषि रक्षा अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- 50 कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठान...