शाहजहांपुर, मार्च 16 -- मुख्यमंत्री राज्य औद्योगिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) के अंतर्गत किसानों के लिए निःशुल्क वितरण हेतु जनपद को 10 एचडीपीई वर्मी बेड प्राप्त हो चुके हैं। जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक ने बताया कि इच्छुक किसान योजना का लाभ लेने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर कार्यालय में संपर्क करें। दस्तावेजों के आधार पर किसानों का तत्काल पंजीकरण करते हुए उन्हें एचडीपीई वर्मी बेड उपलब्ध कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.