मोतिहारी, जून 22 -- मोतिहारी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 29 हजार 461 किसानों के खाते में 85.89 करोड़ रुपए ट्रांसफर किया गया। 23 वीं किस्त के रूप में प्रत्येक पात्र किसान के खाते में 2-2 हजार रुपए भेजे गए हैं। डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भारत सरकार द्वारा राशि भेजी गई है। इस योजना के तहत प्रति वर्ष लाभुक किसानों के खाते में 6 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। हर चार माह पर 2-2 हजार रुपए किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। डीएओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले के किसानों के खाते में 85.89 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। यह भी पढ़ें- बिहार के 4 लाख किसानों को मिल गया फसल क्षति अनुदान, सम्राट चौधरी ने खाते में भेज दी राशि यह भी पढ़ें- पीएम किसान: अगर स्टेटस में लिखा है, 'Withheld', 'Under Verification' या 'Eligibili...