जिले में काबिल लगान अपील का पहला केस दर्ज
भागलपुर, अगस्त 3 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में काबिल लगान अपील का पहला मुकदमा अपर समाहर्ता न्यायालय में दर्ज कराया गया है। पीरपैंती के मलिकपुर निवासी जिच्छो मंडल और उनके पुत्र अर्जुन मंडल ने कहा कि मृतक के नाम पर जमाबंदी कराकर उनके हिस्से की जमीन भी बिक्री कर दी गई है। उन्होंने इस मामले में सीएम से भी शिकायत करने की बात कही है। वे दो दिन पहले डीएम से जनता दरबार में मिलकर कहलगांव के डीसीएलआर के गलत कार्य की जानकारी दी थी। इधर, एडीएम कोर्ट ने कहलगांव के डीसीएलआर और सीओ समेत कुछ अन्य को नोटिस भेजकर जवाब देने को कहा है। मामले में 10 अगस्त को सुनवाई की तारीख निर्धारित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.