मधुबनी, अप्रैल 10 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। जिले की राजनीति में यह ऐतिहासिक क्षण रहा कि राष्ट्रीय पार्टी के जिले की कमान महिला ने संभाला है। कांग्रेस के द्वारा पश्चिमी क्षेत्र के लिए जिलाध्यक्ष बनायी गयी मीना कुशवाहा ने शुक्रवार को विधिवत अपना कामकाज संभाला है। कांग्रेस कार्यालय में ललित आश्रम भवन सभागार में आयोजित समारोह में अपना काम शुरू किया, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत और संघर्षशील बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका फोकस खास तौर पर महिलाओं, गरीबों, मजदूरों और किसानों के मुद्दों पर रहेगा। वे पंचायत स्तर तक संगठन को सशक्त कर जनहित के सवालों को मजबूती से उठाएंगी। वरिष्ठ नेता कृष्णकांत झा 'गुड्डू' ने कहा, इनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी...